नई दिल्ली.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सवा तीन साल के कार्यकाल में उनका यह दूसरा इस्तीफा है। अब वह इसी विधानसभा कार्यकाल के दौरान तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश के इस्तीफे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हमला बोला है और कहा है कि देश में कई आया राम, गया राम हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से पता था कि नीतीश पलटी मारने वाले हैं। खरगे ने कहा कि हमने जब लालू यादव और तेजस्वी जी से बात की तो उन लोगों ने कहा था कि हमें लगता है कि वह हमारे हाथ से चले जाएंगे। उन्होंने कहा था कि यदि नीतीश कुमार अलग भी हो जाएंगे तब भी हम मिलकर लड़ेंगे। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम गठबंधन की खातिर चुप थे। हम चाहते थे कि अपनी तरफ से कुछ भी न बोला जाए ताकि कोई गलत संदेश न जाए।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन