जबलपुर।
लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा महाकोशल-विंध्य को बड़ी सौगात दे इस अंचल की 12 लोकसभा सीटों को साध रही है। कल 30 जनवरी को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी इस अंचल को 2367 करोड़ से भी अधिक की सौगात देने जा रहे हैं। इस आयोजन में गडकरी के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव, तीन केंद्रीय मंत्री और कई प्रदेश सरकार के मंत्री सहित करीब दो दर्जन सांसद-विधायक शामिल हो रहे हैं। जबलपुर के वेटरनरी ग्राउंड में आयोजित भूमिपूजन-लोकार्पण समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में है। गड़करी कल सुबह 11 बजे यहां पहुंचेंगे। उनके आने के पहले मुख्यमंत्री यहां आएंगे। कलेक्टर दीपक सक्सेना इस पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं पर बारीक नजर रखे हुए हैं।
226 किमी सड़कों का विकास पथ
पूरी संयोजना के तहत 226 किलोमीटर लंबी 9 सड़कों को परियोजनाओं में शामिल किया जा रहा है। परियोजना की कुल लागत 2367 करोड़ होगी। शिलान्यास/लोकार्पण समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार, ग्रामीण विकास एवं इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय सड़क राज्यमंत्री डॉ. वीके सिंह, प्रदेश सरकार में मंत्री पंयायत ग्रामीण प्रहलाद पटेल, लोनिवि मंत्री राकेश सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित कई सांसद-विधायक शामिल होंगे।
इन कार्यों का होना है शिलान्यास
- गुलगंज बायपास से बरना नदी तक दो लेन सड़क
- बरना नदी से केन नदी तक दो लेन सड़क
- शहडोल से सगर टोला तक दो लेन सड़क
- एनएच-44 के अंतर्गत ललितपुर सर्विस रोड निर्माण
- एनएच-44 में सुकतारा ख्ुारई और खवासा में 3 फुट ओवर ब्रिज निर्माण

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू