October 24, 2026

भाजपा कार्यकर्ता राजाराम पाल की निर्मम हत्या

    पृथ्वीपुर

पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र अं तर्गत ग्राम चंदोखा में कांग्रेस के दबंग लोगों द्वारा भाजपा कार्यकर्ता राजाराम पाल s/o श्री गणेश पाल जी की निर्मम हत्या करने का समाचार विधायक डॉक्टर शिशुपाल यादव जी को मिलने पर संबंधित पुलिस अधिकारियों को अपराधियों को शीघ्र पकड़ने एवं कार्रवाई करने को लेकर निर्देशित किया गया था। पुलिस प्रशासन द्वारा सजगता दिखाते हुए अपराधियों (धर्मेंद्र बुंदेला,मुन्नी बुंदेला,कल्याण बुंदेला,रब्बू बुंदेला,बड़े राजा) को गिरफ्तार कर हत्या का मामला(धारा 302) दर्ज कर लिया गया है।

आज विधायक डॉक्टर शिशुपाल यादव ने पीड़ित परिवार के निवास पर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा प्रशासन द्वारा अपराधियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई एवं हर संभव मदद दिलाने को लेकर आश्वस्त किया।

You may have missed