भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दत्तोपंत जी ठेंगड़ी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। दत्तोपन्त जी ठेंगड़ी राष्ट्रवादी विचारधारा के ट्रेड यूनियन नेता, भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच और भारतीय किसान संघ के संस्थापक थे। राष्ट्र ऋषि श्रद्धेय ठेंगड़ी का जन्म 10 नवम्बर 1920 को महाराष्ट्र के वर्धा जिले के आर्वी ग्राम में हुआ। उन्होंने लगभग 200 से अधिक पुस्तकें लिखी और सैकड़ों प्रतिवेदन प्रकाशित किये। आपके आलेख पत्र–पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे। ठेंगड़ी जी ने अनेक अवसरों पर मध्यप्रदेश और विशेष रूप से भोपाल का प्रवास किया। भोपाल में डिपो चौराहे के निकट ठेंगड़ी भवन उनकी स्मृति का प्रतीक है। पुणे में दत्तोपंत जी ठेंगड़ी का 14 अक्टूबर 2004 को महानिर्वाण हुआ। उनके विचार, वर्षों तक देश भक्तों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही