सिहोर
मारपीट के मामले में एक जाति विशेष को लेकर गलत टिप्पणी करने पर थाना मंडी के प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, मारपीट के एक मामले में मंडी थाने में शिकायत दर्ज करने गए लोगों से किसी जाति विशेष को लेकर गलत टिप्पणी का आरोप मंडी थाना प्रभारी गिरीश दुबे पर लगाया गया था। मामले में जानकारी, कुछ इस प्रकार सामने आ रही है कि एक ऑटो चालक के साथ दो लोगों ने मारपीट की थी, जिसमें ऑटो चालक घायल हो गया था। ऑटो चालक की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मंडी थाने में प्रकरण दर्ज हुआ था। आरोपी पक्ष चाहता था कि मामले में क्रॉस केस दर्ज हो जाए, लेकिन थाना प्रभारी ने ऐसा नहीं किया। इसी बात पर आपसी बातचीत के दौरान थाना प्रभारी की बात को रिकॉर्ड कर लिया गया।
इस मामले पर थाना प्रभारी गिरीश दुबे की सोमवार को राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के सीहोर आगमन के दौरान लोगों ने इस बारे में शिकायत भी की थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने मंडी थाना प्रभारी गिरीश दुबे को तत्काल लाइन अटैच कर दिया है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन