- पौध-रोपण के लिए आए 6 वर्षीय पर्व ने ‘आई लव यू मामा’ बोल कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया
- स्मार्ट सिटी उद्यान में आंवला और पिथोरिया के पौधे भी लगाए
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय कदम्ब का पौधा रोपा। प्रतिदिन पौध-रोपण के क्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में आँवला और पिथोरिया के पौधे भी लगाए। मुख्यमंत्री प्रतिदिन जन-सामान्य के साथ आत्मीय भाव से पौधे लगा रहे हैं। पौध-रोपण के लिए आए 6 वर्षीय पर्व जैन ने ‘आई लव यू मामा’ बोल कर मुख्यमंत्री चौहान का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने भी ‘आई लव यू टू बेटा’ बोल कर अभिवादन स्वीकार किया। डीएनएन न्यूज चैनल के वरिष्ठ एंकर दीपेश जैन ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। उल्लेखनीय है कि जैन हाल ही में सुप्रसिद्ध टी.वी. शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में सम्मिलित हुए। उनकी पत्नी श्रीमती रूबी जैन, पुत्र पर्व जैन तथा डीएनएन के एक्जीक्यूटिव एडीटर महेन्द्र विश्वकर्मा भी साथ थे।
मुख्यमंत्री चौहान द्वारा जन-भागीदारी से प्रदेश में पौध-रोपण गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में की जा रही पहल में मित्तल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट भोपाल के सुरेन्द्र मित्तल, श्रीमती शेफाली मित्तल सहित सर्वपीतेश्वर राने, रघुवीर, रणवीर और सुस्नेहा ने भी पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ कर्नल एफ.बी. बलावली और सुमल्लिका पॉल पौध-रोपण में सम्मिलित हुईं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान