रायपुर
खम्हारडीह थाने का बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद् समेत स्थानीय रहवासियों ने घेराव कर हनुमान चालीसा पढ़ी। इस दौरान आरोपितों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। दो दिन पूर्व विरासत अपार्टमेंट में बलवा और मारपीट की घटना का विरोध किया गया। वहीं पुलिस द्वारा आरोपितों पर मामूली कार्रवाई कर जमानत का लाभ दिलाने का आरोप लगाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
खम्हारडीह थाने में विरासत अपार्टमेंट, विजयनगर निवासी संतोष जैन (57) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 जनवरी की रात 11.45 बजे अवंति विहार जैत खंभ मेन रोड के पास तेज रफ्तार में कार चलाने की बात को लेकर उनका विवाद आरोपित अतीब बाउला, मोहम्मद अनस और अन्य लोगों से हुआ था। घर आने के बाद अतीब और अनस बाउला और उसके अन्य साथी सोसायटी के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे।
इस दौरान हाथ में कार की जेक, राड रखकर दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मना करने पर मारपीट की। इससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई थी। हंगामा सुनकर अपार्टमेंट के कई लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मारपीट, बलवा का केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की। रविवार को पुलिस ने रजबंधा तालाब के पास मौदहापारा निवासी शेख इमरान (21), अफरोज बाग बाडी निवासी फहीम खान (28) व केके रोड निवासी मोहम्मद शकील अहमद (46) को गिरफ्तार किया। ये जमीन खरीद- ब्रिकी का काम करते हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय