रायपुर
वैदिक सत्संग समिति पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वधान में सत्य की खोज आध्यात्मिक कार्यक्रम 1 फरवरी को वृंदावन हॉल में आरंभ होगा। यह कार्यक्रम प्रात: 10 से 1 बजे एवं शाम 6 से 8 बजे तक होगा कार्यक्रम का समापन 2 फरवरी को रात्रि 8 बजे होगा। चार सत्रों में सत्य की खोज के विषय में पूज्य स्वामी विवेकानंद परिव्राजक जन मानस की शंकाओं का समाधान करेंगे।
कार्यक्रम आयोजन मंडल के प्रमुख राकेश दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में सुमधुर भजन उपदेशक भक्तिमय भजन प्रस्तुत करेंगे उसके पश्चात पूज्य स्वामी विवेकानंद परिव्राजक का उद्बोधन होगा। यह कार्यक्रम कर्म फल रहस्य पाप पुण्य ईश्वर की उपासना ईश्वर का स्वरूप जीवात्मा का स्वरूप मोक्ष आदि आध्यात्मिक विषयों पर केंद्रित होगा। कार्यक्रम के पश्चात श्रोतागण अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करने के लिए स्वामी जी से प्रश्न पूछ सकेंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय