रायपुर
जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत आने वाले शेख यजदानी शंकर चौक के पास पिछले 4 – 5 दिनों से कचरा व मलमा सड़क के बीचों-बीच पड़ा हुआ है, जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद के साथ जोन क्रमांक 4 में भी किया है लेकिन इसके बावजूद अभी तक कचरा व मलमा नहीं उठाया गया है।
मोहल्लेवासियों का इस संबंध में कहा है कि शहर की सफाई-सफाई बहुत जरुरी है लेकिन नया पारा शंकर चौक सुलभ के बाजू कचरा और मलमा पिछले 4 – दिनों से पड़ा हुआ है लेकिन उसे उठाने वाला कोई नहीं है। इसकी शिकायत उन्होंने वार्ड के पार्षद से भी किया लेकिन वे भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने नगर निगम जोन क्रमांक 4 पहुंचकर आयुक्त से भी इसकी शिकायत की फिर भी आज तक मलमा व कचरा पड़ा हुआ है। शिकायत के बाद भी अभी तक मलमा व कचरा का नही उठा समझ से परे हैं कि किस दबाओ में निगम प्रशासन इसे उठा नहीं रहा है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय