बिलासपुर
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर सुविधा व एसी-03 कोच में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 20971/20972 उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस में, उदयपुर से 4 मार्च से 25 मार्च तक तथा गाड़ी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस में, शालीमार से 5 मार्च से 26 मार्च तक उपलब्ध रहेगी । इस सुविधा की उपलब्धता से एसी-3 कोच में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय