भोपाल
राजधानी ही नहंी बल्कि उसके आसपास के क्षेत्रों में युवाओं में हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाओं ने एक बार फिर प्रशासन को चौकन्ना कर दिया है। इसकी वजह यह है कि राजधानी में कलेक्टर की सख्ती के बाद भी पुराने और नये भोपाल में कई दुकानदारों द्वारा खाद्य तेल खुला बेचा जा रहा है।
खुले तेल से हार्ट बीट बढ़ती है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है। ज्ञात हो कि राजधानी में तेजी से हार्टअटैक के मामले बढ़ रहे हैं। कई नामी-गिरामी मीठे तेल की कंपनियों के खाली पाउच यह दुकानदार खरीद कर उसमें मिलावटी तेल बेच रहे हैं। इस कारण कई लोगों में उल्टी दस्त की शिकायत आ रही है।
कई दुकानों के बेसमेंट में खुले तेल की पैकिंग
पुराने भोपाल के रहवासी एरिया जुमेराती और इतवारा में तो कई दुकानों के बेसमेंट में खुले तेल की पैकिंग की जाती है। अगर यहां पर कोई आगजनी की घटना होती है तो पूरा इलाका खतरे में पड़ सकता है। यहां के दुकानदार द्वारा ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में नकली सोयाबीन का तेल बेचा जा रहा है क्योंकि इस तेल को यहीं पर पैकिंग की जाती है और फिर दुकानों पर बेचा जाता है।
दुकानदार अपने फायदे के लिए ग्राहकों की जान खतरे में डाल रहे हैं। खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत वैसे तो पूरे देश में खुले खाद्य तेल की बिक्री पर रोक है। उपभोक्ताओं को चाहिए कि खाने के मूंगफली या सोयाबीन तेल को खुला न खरीदें क्योंकि यह ज्यादा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा रहता है।
सख्त कार्रवाई की जाएगी
खुले खाद्य तेल की बिक्री पर पूरी तरह से रोक है। इसका विक्रय करने और भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देवेन्द्र दुबे, जिला खाद्य अधिकारी
हार्ट अटैक : खराब लाइफ स्टाइल जिम्मेदार
आज कल जिस तरह से हार्ट अटैक की घटनाएं बढ़ रही है उनमें लोगों की खराब लाइफ स्टाइल और खानपान शामिल है। मिलावटी तेल से कोलेस्ट्राल बढ़ता है इसलिये इससे भी परहेज करना जरूरी है।
– डॉ. आशीष गोहिया, अधीक्षक हमीदिया अस्पताल

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू