दुर्ग/भिलाई.
दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन में भिलाई पॉवर हाउस स्टेशन से बैकुंठपुर स्टेशन तक सफर करने निकली 35 वर्षीय महिला व उसकी सात वर्षीय बेटी रहस्यमय ढंग से लापता हो हो गईं। चार दिन बाद भी मां-बेटी का कोई पता नहीं लग सका है। उधर, महिला भाई के मोबाइल पर महिला के मोबाइल से मैसेज आने की भी खबर है, जिसमें महिला के द्वारा घर नहीं लौटने की बात कही गई है। इसके बाद से महिला का मोबाइल बंद रहा है।
ऐसे में परिजन किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। परिजन ने मामले की शिकायत भिलाई समेत चिरमिरी थाने में दर्ज कराई है। गौरतलब है कि चिरमिरी गोदरीपारा निवासी 35 वर्षीय महिला गुडिय़ा पति गौतम मालाकार पिछले दिनों सात वर्षीय मासूम बेटी के साथ मायके भिलाई गई थी। 28 जनवरी को दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन से वह बेटी के साथ वापस घर लौट रही थी, उसने दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन में बैकुंठपुर तक रिजर्वेशन कराया था। रिजर्वेशन में उसे एस फाइव बोगी में 34 नंबर की मिडिल बर्थ मिली थी। बैकुंठपुर से उसे बस से चिरमिरी जाना था। लेकिन महिला अपनी मासूम बेटी के साथ घर नहीं पहुंची है। जिसके बाद से महिला व बच्ची की कोई खबर नही मिल रही है।
वहीं, घटना के आज चार दिन बीतने के बाद भी महिला व बच्ची का कोई पता नहीं चलने और उनका लगातार मोबाइल बंद होने से परिजन काफी परेशान हैं। मामले की शिकायत भिलाई समेत चिरमिरी पुलिस व आरपीएफ से की गई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय