जबलपुर
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज रेलवे अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस बैठक कर विंध्य क्षेत्र में रेल विस्तार को लेकर चर्चा की। बैठक में रेलवे के जीएम शोभना बंदोपाध्याय, मनोज अग्रवाल के साथ डॉ. जितेंद्र जामदार, आशीष दुबे व प्रभात साहू उपस्थित थे।
इस दौरान रीवा- सिंगरौली रेल लाइन, सीधी-सिंगरौली के बीच रेलवे के सुदृढ़ीकरण में आ रहे अवरोध, गोविंदगढ़ और सीधी के बीच के मुद्दे, कटनी-चोपन रेल डबलिंग आदि मुद्दों के साथ ही रेलवे के विस्तार में भू अधिग्रहण में आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा की गई।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र के लिए रीवा-सिंगरौली, सीधी-सिंगरौली रेल लाइन एक लाइफ लाइन है।
इसके साथ रेलवे के लिए भी हितकारी है और आमजन को भी इससे फायदा मिलेगा। रेलवे और एयरपोर्ट इंडस्ट्री को आकर्षित करते हैं अत: इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए और इस विषय को लेकर शीघ्र ही एक बैठक की जायेगी जिसमें रेलवे के अधिकारियों के साथ संभागीय कमिश्नर, आई जी, डीआईजी,सबंधित जिलों के कलेक्टर व एसपी रहेंगे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू