भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जबलपुर सर्किट हाउस में पश्चिम मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विंध्य क्षेत्र में रेलवे विस्तार के कार्यों के संबंध में चर्चा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र के लिए रीवा- सिंगरौली, सीधी – सिंगरौली रेल लाइन विकास की लाइफलाइन है। रेलवे और एयरपोर्ट नेटवर्क इंडस्ट्री को आकर्षित करते हैं, इस दिशा में प्रभावी कदम उठायें।
बैठक में रीवा- सिंगरौली, सीधी- सिंगरौली, गोविंदगढ़-सीधी रेललाइन और कटनी- चोपन रेल डबलिंग कार्यों में आ रहे व्यवधानों, भू-अधिग्रहण की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय, डॉ. जितेंद्र जामदार सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान