रायपुर
कोर्ट ने समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक पंकज कुमार वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए है। यह जानकारी वकील बी एल सोनी ने दी। पंकज कुमार वर्मा फर्जी अंक सूची के आधार पर नौकरी कर रहा था. जिसकी शिकायत रायपुर एसएसपी से भी हुई थी।
लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर मामला कोर्ट चला गया। पंकज कुमार वर्मा पर करोड़ों के घोटाले के आरोपों की भी जांच जारी है। पंकज कुमार वर्मा की शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की गई। थाना पुरानी बस्ती द्वारा इंस्टीट्यूट आॅफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश से पत्राचार किया गया परन्तु उक्त संस्था द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई। अब कोर्ट के आदेश पर पुरानी बस्ती पुलिस ने धारा 420, 468, 471 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय