October 31, 2026

2015 बैच के 16 आईएएस को शर्तों के साथ दिया प्रमोशन

भोपाल

प्रदेश के भारतीय प्रशासनिक सेवा के मध्यप्रदेश कॉडर के 2015 बैच के  सोलह आईएएस अधिकारियों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड स्वीकृत किया गया है लेकिन इसका फायदा इन अफसरों को मिड कैरियर ट्रेनिंग पूरी करने पर ही मिल सकेगा।

जिन अधिकारियों को उच्च वेतनमान दिया जाना है उनमें नगर निगम रीवा आयुक्त संस्कृति जैन, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं अदिति गर्ग,  छिंदवाड़ा जिला पंचायत सीईओ पार्थ जैसवाल,  संचालक जनसंपर्क रौशन कुमार सिंह, उज्जैन जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना, नगर निगम ग्वालियर आयुक्त हर्ष सिंह, उप सचिव नगरीय विकास एवं आवास हर्षल पंचोली, उपसचिव लोक निर्माण विभाग हिमांशु चंद्र, जिला पंचायत भोपाल सीईओ ऋतुराज, जिला पंचायत दमोह सीईओ अर्पित वर्मा, जलनिगम भोपाल के अतिरिक्त प्रबंध संचालक बालागुरु के, अपर आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर गुंंचा सनोबर, उपसचिव मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर राखी सहाय, उपसचिव लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग संजय जैन, उपसचिव सहकारिता शीला दाहिमा, मुख्य प्रशासकीय अधिकारी मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल भोपाल विदिशा मुखर्जी शामिल है। इन सभी को इस शर्त के अधीन कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड स्वीकृत किया गया है कि वे वर्ष 2024 में आगामी मिड कैरियर ट्रेनिंग फेज तीन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इस प्रशिक्षण को अनिवार्यत: पूर्ण करेंगे।

You may have missed