नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने की अपनी पुरानी बात को दोहराया। उन्होंने कहा कि आज का भारत 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने के लिए आगे बढ़ रहा है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मोबिलिटी सेक्टर अहम भूमिका निभाने जा रहा है।
पीएम मोदी ने कहा, "मैंने लाल किला की प्राचीर से कहा था कि यही समय, सही समय है। ये शब्द मैंने देश के लोगों की क्षमता को देखते हुए कहे थे। आज भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत का दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना तय है।"

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री