बड़वानी
जिले में 28 फरवरी से चल रहे भौंगर्या पर्व के तहत रविवार को बड़वानी नगर में भौंगर्या हाट बाजार में प्रदेश के केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डाॅ. सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल, नगर पालिका बड़वानी अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी चौहान, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता चौहान एवं श्री बरमा सोलंकी भी सम्मिलित हुए।
इस दौरान शहर के कारंजा चौराहे से दशहरा मैदान तक चल समारोह निकाला गया। जिसमें प्रदेश के केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डाॅ. सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी सम्मिलित हुए।
दशहरा मैदान पर आयोजित भौंगर्या पर्व के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणो एवं शहरवासियों द्वारा ढोल मांदल की थाप पर भगौरिया किया गया। इस दौरान प्रदेश के केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने समारोह में आये सभी ढोल-मांदल के सदस्यों को 1-1 हजार रुपये की नगद राशि भी प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू