भोपाल
वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन मौसम बदला रहेगा। तेज आंधी और बारिश होने के साथ ओले भी गिर सकते हैं। ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में सबसे ज्यादा असर रहेगा, जबकि भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बादल रहेंगे।सूबे के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है। यही नहीं सूबे के कुछ हिस्सों में ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग की ओर से तेज बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटे की बात करें तो सूबे के कई हिस्सों में घना कोहरा देखा गया। सूबे में कई हिस्सों में अभी भी ठिठुरा देने वाली ठंड पड़ रही है।
एमपी में अगले 3 दिन बारिश-ओले के आसार:
मिली जानकारी के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन मौसम बदला रहेगा। तेज आंधी और बारिश होने के साथ ओले भी गिर सकते हैं, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान जताया गया है। वही, कई स्थानों पर बादल के साथ कोहरा भी छाया रह सकता है। चंबल संभाग के जिलों के साथ निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, ग्वालियर और दतिया जिलों में कहीं-कहीं हल्का से लेकर मध्य कोहरा रहेगा।
पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। मुरैना, ग्वालियर, भिंड और दतिया में घने से अतिघना कोहरा छाया रहा; श्योपुर कलां, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, उत्तरी पन्ना और मऊगंज जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया । रहा।
न्यूनतम दृश्यता सुबह के समय दतिया में 50 मीटर से कम; टीकमगढ़ में 50 मीटर: ग्वालियर एवं खजुराहो हवाई अड्डे पर 100 मीटर, और नौगांव में: 1200 मीटर दर्ज की गई। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, रीवा, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे; ग्वालियर और शहडोल संभागों के जिलों में काफी अधिक रहे।
सबसे ठंडा रहा नौगांव
वहीं प्रदेश में बीते दिन नौगांव सबसे ठंडा रहा. शुक्रवार को नौगांव का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि खराजुहो में 23, पचमढ़ी 23.2, टीकमगढ़ 23.5, शिवपुरी 24.2 रहा. वहीं मलाजखंड, नरसिंहपुर, रायसेन, शाजापुर, सतना, उमरिया, बैतूल, गुना, रीवा, सागर, सिवनी और छिंदवाड़ा में तापमान 28 डिग्री से कम रहा.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू