पंजाब
शूगर के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए शुगर, दर्द, बुखार, हार्ट, जोड़ों के दर्दनिवारक तेल, इन्फेक्शन की दवाएं सस्ती कर दी है। इसके लिए नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइज़िंग ऑथारिटी ने नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए 39 फ़ॉर्म्यूलेशन के दाम तय किए हैं। NPPA ने अधिसूचना जारी करके बताया है कि इसमें डायबिटीज, पेन किलर, बुखार और हार्ट, जोड़ो के दर्द की दवा अब सस्ती होगी, साथ ही 4 स्पेशल फीचर उत्पादों को भी मंजूरी दे दी गई है।
बता दें कि देश में कोरोना महामारी के बाद दवाओं के दाम और मेडिकल का खर्च डब्ल रेट से भी ज्यादा बढ़ गया था, जिसके चलते उक्त फैसला लिया गया है। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट पेश करने से पहले लोगों को इस पर काफी उम्मीद थी।

More Stories
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”
भाजपा, कांग्रेस नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों में विवादित बयानों को लेकर मची होड़!!! कौन समाज को कितना बांट सकता है……!!!
यौन शोषण का केंद्र आनंदपुर धाम ट्रस्ट: प्रदीप अहिरवार अनुसूचित जाति मप्र कांग्रेस अध्यक्ष, लगाए गंभीर आरोप!!