वडोदरा.
गुजरात के वडोदरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने फांसी लगाने की कोशिश की क्योंकि उसका पति चाय पीने के लिए घर नहीं आया। पति के घर न आने से परेशान होकर महिला ने कथित तौर पर उसे वीडियो कॉल किया और इसी दौरान फांसी लगाने की कोशिश की। पुलिस ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वडोदरा तालुका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद शनिवार को मामले की जांच शुरू की गई।
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले के अनुसार, घटना गुरुवार शाम को हुई जब 28 वर्षीय महिला ने अपने पति को वीडियो कॉल किया और कथित तौर पर फांसी लगाने की कोशिश की। महिला का पति शहर के एक अस्पताल में डॉक्टर है। आरोप है कि वह चाय पीने के लिए घर नहीं लौटा था। इस बात से उसकी पत्नी परेशान थी। वडोदरा ग्रामीण डिवीजन के पुलिस उपाधीक्षक बीएच चावड़ा ने कहा, “दंपति की शादी को एक साल से अधिक समय हो गया है। हमने उसके पति के बयान के अनुसार मामला दर्ज किया है। महिला की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है…'' पिछले साल दिसंबर में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की आंखों में कैंची से वार कर दिया, जब उसने एक कप चाय मांगी थी। बाद में पुलिस की गिरफ्तारी के डर से महिला मौके से भाग गई। महिला के पति ने एक कप चाय मांगी थी जिससे पत्नी गुस्सा हो गई और उसने कैंची उठा ली और पति की आंख में घोंप दी। पति तुरंत जमीन पर गिर गया और उसका भारी खून बहने लगा। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”