August 26, 2026

भगोरिया पर्व के आखरी दिन कुक्षी हॉट में रही धूम

भगोरिया पर्व के राजकीय पर्व घोषित होने पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती चौहान ने मुख्यमंत्री का माना आभार

धार

लोक संस्कृति के पर्व भगोरिया पर्व की अंचल में आखिरी दिन कुक्षी हाट में धूम रही। ग्रामीण जन अपनी पारंपरिक वेशभूषा में भगोरिया हाट में पहुंचे।ग्रामीण क्षेत्र से अपने पारंपरिक परिवेश में आये भाइयो बहनो का नगर की ओर से नगर की प्रथम नागरिक  नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेलम चौहान ने भगोरिया पर्व को राज्य के पर्व घोषित होने पर मुख्यमंत्री का आभार माना और सभी ढोल वादकों को पुरस्कृत किया ।

भाजपा मीडिया प्रभारी मनीष भावसार ने बताया कि जहां मांदल की थाप पर भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह बघेल, जिला पंचायत सदस्य दरियाव सिंह जमरा, जगदीश कंन्नोज, पार्षद संजय सीरवी, लक्ष्मण बघेल दिलीप सोलंकी, धर्मेद्र काग, ओर भाजपा कार्यकर्ताओंने  कुर्राटी मारकर ढोल की थाप पर जमकर थिरके। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश चौहान जयदीप गुंजाल,आनंद गुप्ता , सचिन भावसार, गौरव बृजवासी, राजा राठौड़, नवीन भावसार, यश मालवीय, लोकेश बर्फा , ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्की सोलंकी, अंतिम पटेल, अर्जुन बघेल, ललित जैन, बबलू निगवाल, मोनू पाटीदार अरविंद ठाकुर, कमलेश राठौड़ , मनन नामदेव के साथ ग्रामीण क्षेत्र से आये सेकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। एंव भगोरिया हॉट में नगर परिषद  सीएमओ राजेंद्र मिश्रा एवं कर्मचारी गण कार्यक्रम की व्यवस्था संभाले हुए थे।

You may have missed