टीकमगढ़
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता उपाध्यक्ष मीडिया विभाग एवं सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी डेलीगेट ) अजय सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल की मौजूदगी में आज भोपाल में प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली
इस अवसर पर अजय सिंह यादव ने बताया की मेरे परिवार ने आजादी के आंदोलन से लेकर अभी तक कांग्रेस पार्टी में रहकर जनता की सेवा की मेरे दादाजी स्व ठाकुरदास यादव जी पूर्व विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक टीकमगढ़ थे परन्तु आज कांग्रेस पार्टी देश विरोधी,समाज विरोधी हो गई है विशेषकर पिछडा वर्ग विरोधी है केवल पिछड़े वर्ग की आंखों में धूल झोंकने के लिए उपयोग करती है इसीलिए मैंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति सर्वहारा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग को आगे लाने की है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया नीट NEET जैसी परीक्षाओं में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया गया मप्र में भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़े वर्गों के हितों में काम किया है
मध्य प्रदेश में 20 सालों में चार मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग से भारतीय जनता पार्टी ने दिए है वही कांग्रेस पार्टी ने कभी किसी पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को प्रदेश में उच्च स्थान पर नहीं पहुंचने दिया 1980 में शिवभानु सोलंकी एवं 1993 में सुभाष यादव को मुख्यमंत्री पद का हकदार होते हुए भी नहीं बनने दिया अभी जिस तरह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी एवं भाजपा के प्रयासों से भगवान श्री राम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हुई हम सब अपने जीवन में अद्भुत अवसर के भागी बन पाए वही कांग्रेस पार्टी द्वारा राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को ठुकराकर धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया. भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितेषी नीतियों से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जेपी नड्डा जी मुख्यमंत्री मोहन यादव जी प्रदेश अध्यक्ष वी. डी.शर्मा जी के नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू