धार
धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। घाट पर उतरने वाली लेन पर अत्यधिक ढलान होने के कारण वाहनों के ब्रेक फेल हो रहे है। जिसके कारण वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं। गणपति घाट जो की मौत के घाट के नाम से कुख्यात हो चुका है। एक और जहां सैकड़ों लोगों की मौत हुई है वही हजारों लोग हादसों में गंभीर घायल भी हुए हैं।
जानकारी अनुसार आज करीब 8:00 बजे नेशनल हाईवे पर वाहनों की टक्कर होने से वाहनों में आग लग गई। जिसमें 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए है जिनको 108 एंबुलेंस की सहायता से धामनोद के
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वही हादसे में एक यात्रियों से भरी एक बस भी फस गई। जिसे ग्रामीणों की सहायता से बस में बैठे यात्रियों को बाहर निकाला गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वही जब आग पर काबू पाया जाएगा तभी नुकसानी का सही आकलन हो पाएगा कि उक्त वाहनों में कुल कितने लोग सवार थे।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही