कवर्धा.
जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग 50 किलोमीटर दूर सोमवार को ग्राम पंचायत चेंद्रादादर में रहने वाले राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र (बैगा जनजाति) के लोगों ने पीने के पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। आदिवासी युवा कामू बैगा ने बताया कि बैगा जनजाति के लोग पहाड़ों, जंगलों में दूर-दूर में निवास करते हैं। जिस कारण पीने के पानी का समस्या है।
गर्मी के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। चेन्द्रादादर से आए कुवर सिंह बैगा ने बताया कि ग्रामीणों को पानी की समस्या होती हैं। बैगा आश्रम के लिए बोर खनन किया गया है, जहां से कई घंटे इंतजार कर पानी ले जाते हैं। इन लोगों की समस्या को देखते हुए अपर कलेक्टर ने पीएचई विभाग में आवेदन फॉरवर्ड किया है। इसके बाद इन लोगों ने पीएचई विभाग में आवेदन दिया, जिस पर विभाग के अधिकारी ने गांव में जल्द बोर खनन कराने की बात कही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय