रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे से वापस लौट आए हैं। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनकी मुलाकात हुई। राष्ट्रीय महाधिवेशन के बाद पहली बार चर्चा हुई। साथ ही संगठन को लेकर भी चर्चा हुई। वहीं आने वाले दिनों में कई बदलाव होंगे। भाजपा केवल धर्म के नाम पर वोट ले सकती हैं।
भाजपा द्वारा कांग्रेस को रावण की सेना कहने पर बघेल ने कहा कि बीजेपी के पास कोई मुद्दा है नहीं, या तो धर्मांतरण करेंगे या दंगा फैलाएंगे। 15 साल में छत्तीसगढ़ का भट्टा बैठाया। मां कौशल्या के मंदिर का जीर्णोद्धार तक नहीं कर पाए। ये केवल धर्म के नाम पर वोट ले सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर सीएम बघेल ने कहा कि 12 साल के नए हितग्राहियों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसीलिए जनगणना करने की बात हुई है। कोयले की रायल्टी की मांग भी की गई है। साथ ही मेट्रो रेल को लेकर विधानसभा में हमने घोषणा की है और भारत सरकार से भी हमने कहा की मदद मिल जाए। जी- 20 को लेकर सितंबर में छत्तीसगढ़ में बैठक होगी। इसके साथ ही सीएम ने प्रधानमंत्री द्वारा किए गए होली की तारीफ को भी मुस्कुराते हुए जाहिर की।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय