भोपाल
कांग्रेस में उठ रही दिग्गज नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ाने की मांग पर पानी फिरता हुआ दिखाई दे रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बाद अब कमलनाथ ने भी साफ कर दिया है कि वे लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। दिग्विजय सिंह राजगढ़ जिले में कुछ दिन पहले कहा था कि वे राज्यसभा के सदस्य हैं और उनका कार्यकाल 2026 तक है इसलिए वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगे। अब कमलनाथ ने कह दिया कि नकुलनाथ ही छिंदवाड़ा से लोकसभा उम्मीदवार होंगे।
छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ ने सोमवार को परासिया की सभा में कहा था कि छिंदवाड़ा सीट से इस बार भी वे ही प्रत्याशी होंगे। परासिया में वे आभार सभा को संबोधित कर रहे थे। उस दौरान नकुलनाथ ने यह मंच से ऐलान किया था। इस दौरान कमलनाथ भी मंच पर मौजूद थे। उन्होंने कहा था कि कमलनाथ जी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे, मैं लोकसभा का चुनाव लडूंगा। नकुलनाथ के बयान के बाद मंगलवार को कमलनाथ ने भी कहा कि छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से नकुलनाथ ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जैसे हमेशा कांग्रेस तैयारी करती है वैसी ही तैयारी हम इस बार कर रहे हैं। एआईसीसी से नकुलनाथ ही उम्मीदवार घोषित होंगे। उन्होंने इस पर जोर देकर कहा कि नकुल कांग्रेस से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के लिए हमेशा की तरह चुनाव प्रचार भी करने सभी दूर जाएंगे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान