भोपाल / रतलाम
ग्रामीणों के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करने के मामले में जावरा एसडीएम अनिल भाना को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने खुद इस बात की जानकारी एक्स हैंडल पर दी है।
रतलाम जिले के जावरा एसडीएम द्वारा ग्रामीणों से अभद्रता का कृत्य, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मेरे निर्देश पर एसडीएम को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया कि रतलाम जिले के जावरा एसडीएम द्वारा ग्रामीणों से अभद्रता का कृत्य, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मेरे निर्देश पर एसडीएम को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। डॉ मोहन यादव ने कहा कि सुशासन हमारा मूल मंत्र हैं. मध्यप्रदेश में नागरिकों से इस तरह का अशोभनीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि रतलाम- नीमच रेल लाइन पर ग्राम बडायला चौरासी के समीप किए जा रहे हैं कार्य के दौरान किसानों व ग्रामीणों ने अधिक मुआवजा देने और अंडरपास बनाने की मांग को लेकर रेलवे का काम रोक दिया था । इसके बाद जावरा एसडीएम अनिल भाना दल के साथ मौके पर पहुंचे थे।
बताया जाता है कि इस दौरान किसानों और एसडीएम के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी और बात गाली गलौज तक पहुंच गई थी। एसडीएम पर आरोप है कि उन्होंने ग्रामीणों के साथ गाली गलौज की। किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो इंटरनेट पर तेजी से बहुप्रसारित कर दिया।
किसानों के अनुसार वायरल वीडियो में एसडीएम गालियां देते हुए सुनाई दे रहे हैं। किसान उनसे कह रहे हैं साहब, गलत शब्द मत कहो। प्यार-मोहब्बत से बात करिए। एसडीएम कहते हैं कि उनसे तमीज से रहना। मुझे जानते नहीं हो।' एक किसान से उन्होंने यह तक कहा, 'समझ नहीं आएगा, कहां जाएगा।' जमीन तो ले लेंगे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू