मंडला
मंडला जिले में त्रि स्तरीय पंचायती राज के जिला पंचायत, जनपद पंचायत,ग्राम पंचायत के समस्त जनप्रतिनिधियों का जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया- यह बैठक जिला के जनपद सदस्य संघ के द्वारा आयोजित किया गया था बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष माननीय कलेश तेकाम के द्वारा किया गया- बैठक में सरपंच जनपद सदस्य व जिला सदस्यों- जनप्रतिनिधियों के अधिकार एवं विकास कार्यों में आ रही परेशानियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई यह बैठक राजनीतिक दलों से हटकर त्रि–स्तरीय पंचायती राज के अधिकार और कार्यों को लेकर की गई थी
आगामी बैठक 13-02-2024- दिन मंगलवार समय 12- से गोंडी पब्लिक ट्रस्ट मंडला में निर्धारित किया गया है बैठक अगला बैठक भी जिला पंचायत अध्यक्ष- उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी सभी त्रि–स्तरीय पंचायती राज के द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों के अधिकार विकास कार्यों में आ रही परेशानियों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष माननीय कमलेश तेकाम जिला पंचायत सदस्य सुश्री ललिता धुर्वे जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शकुन जांघेला जिला के समस्त जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य गण एवं सरपंच उपस्थित थे ।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू