भोपाल
प्रदेश में तीन बढ़े शहरों में अब जल्द ही एसएएफ की महिला विंग की एक -एक कंपनी दी जाएगी। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय में प्रस्ताव बन चुका है। प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश के तीन बढ़े शहरों में महिला विंग की तैनाती की जाएगी। गौरतलब है कि अभी एसएएफ की 23 वी वाहिनी में एक महिला कंपनी हैं, इन कंपनी की अधिकांश महिला बल भोपाल में तैनात हैं।
जानकारी के अनुसार हाल ही में पुलिस मुख्यालय में एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में एसएएफ की महिला कंपनी के बल को तैनात किया जाने को लेकर है। प्रस्ताव में बताया गया है कि इन तीनों शहरों के लिए महिला पुलिस बल की भर्ती एसएएफ की बटालियनियों में की जाएगी। इसके लिए इन शहरों में स्थिति तीन बटालियनों को महिला बल की एक-एक कंपनी दी जाएगी। इन तीनों में मिलाकर 399 महिला पुलिस बल की भर्ती होगी।
महिलाओं की इस कंपनी को इन तीनों शहरों में पदस्थ किए जाएगा। प्लान पर तेजी से काम चल रहा है। प्रस्ताव तैयार होते ही शासन के पास भेजा जाएगा। प्रस्ताव को शासन की मंशा अनुसार ही बनाया जा रहा है। इसलिए इस पर जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना है।
इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में महिला बल की एक-एक कंपनी बनाकर तैनात करने का प्रस्ताव है। प्रस्ताव में तीन बटालियनों में 399 महिलाओं को इन कंपनियों में रखे जाने पर विचार किया जा रहा है।
अनिल कुमार, एडीजी योजना पुलिस मुख्यालय

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान