रायपुर.
रायपुर में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में 3 बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को अपने चपेट में लिया है। जानकारी के अनुसार, रायपुर से बस तेज रफ्तार में बैलाडीला की ओर जा रही थी।
वहीं एक बाइक पर चार युवक सवार होकर आ रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच हादसा हुआ। इससे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में शिकार हुए मोहित साहू, राजू सिंह, सागर यादव है। वहीं घायल युवक का नाम जशदीप पाल बताया जा रहा है। सभी अभनपुर के बताए जा रहे हैं। देर रात काम से लौटने के दौरान हादसा हुआ है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय