उमरिया
जिले की करकेली जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेरणा परमहंस को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।
आवेदक सरपंच प्रमोद यादव की शिकायत पर रीवा लोकायुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार लोकायुक्त टीम ने जिला मुख्यालय पर आरोपित के शासकीय आवास पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
बताया जाता है कि शिकायतकर्ता प्रमोद यादव सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत में कराए गए नाडेप निर्माण के भुगतान और सरपंच तथा पंचों के मानदेय भुगतान के एवज में 10,000 रुपए रिश्वत की मांग की गई थी।
सत्यापन पर रिश्वत की मांग करना पाए जाने से धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 का प्रकरण पंजीबद्ध कर ट्रैप कार्रवाई कर आरोपित मुख्य कार्यपालन अधिकारी को उमरिया स्थित उनके शासकीय आवास में 10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को पूरा किया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान