नर्मदापुरम
नर्मदापुरम की पेपर मिल में गुरुवार सुबह जूनियर टेक्नीशियन की मशीन में फंसकर मौत हो गई। घटना से नाराज परिजन और मिल के कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं। घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है।
जूनियर टेक्नीशियन प्रयास गौर पेपर मशीन की कपलिंग में फंस गया। इसके बाद कर्मचारी और यूनियन से जुड़े लोग मिल के गेट पर जमा हो गए। परिवार के लोग भी आ गए। शव लेकर जा रही एम्बुलेंस के सामने यूनियन कर्मचारी बैठ गए। उनकी मांग है कि घटना किसकी गलती से हुई, बताया जाए। कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी जबरदस्ती गैरकानूनी काम कराते हैं। सीआर खराब करने की धमकी देते हैं।
SDM और तहसीलदार ने दी कर्मचारियों को समझाइश
हंगामे को बढ़ता देख SDM, तहसीलदार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस को रोके रखा। कर्मचारी इस मांग पर अड़े हैं कि घटना किसकी गलती से हुई, बताया जाए। काफी समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। मिल के गेट पर CISF की टीम सुरक्षा में तैनात है। कर्मचारी ने यह भी बताया कि सेफ्टी मेजर फॉलो नहीं किए जा रहे। मशीन की दिक्कत बताई जा चुकी है। सभी को पता भी है। लेकिन, हम पर दबाव डाला जाता है कि काम करना ही है।
जानें कर्मचारी ने क्या बताया
एक कर्मचारी के मुताबिक, मशीन में वैक्यूम लीकेज होने पर गीला पेपर लगाया जाता है। अधिकारियों के दबाव में चलती मशीन में यह काम करना पड़ता है। आज एक कर्मचारी वैक्यूम लीकेज में गीला पेपर लगा रहा था। दूसरे तरफ के लीकेज को उस कर्मचारी ने प्रयास को बताया। दूसरा लीकेज बंद करने वह कर्मचारी चला गया। प्रयास काम के दौरान मशीन की चपेट में आ गए। अन्य कर्मचारी दौड़े। इमरजेंसी बटन दबाया, लेकिन तब तक घटना हो चुकी थी।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया