भोपाल
तीसरी बार मोदी सरकार के नारे के साथ 400 प्लस सीटें जीतने के लिए भाजपा ने इस बार ग्रामीण वोटर्स पर अपना फोकस कर दिया है। चुनाव की तारीखों के एलान से पार्टी पूरे देश में गांव चलो अभियान चलाने जा रही है। मध्यप्रदेश में आज भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा कांग्रेस का गढ़ माने जाने जाने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के घर से राघौगढ़ से गांव चलो अभियान का शुभारंभ करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राघौगढ़ के ग्राम आवन के बूथ क्रमांक 94, 95, 96 से अभियान की शुरूआत कर रात्रि विश्राम भी करेंगे। विधानसभा चुनाव में भाजपा को राघौगढ़ में हार का सामना करना पड़ा था। राघौगढ़ विधानसभा सीट पर वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह विधायक है। ऐसे में भाजपा ने अब लोकसभा चुनाव में राघौगढ़ के हर बूथ पर जीतने के लक्ष्य के साथ उतरने की तैयारी कर रही है। दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दिग्गिजों के गढ़ में रात्रि विश्राम करना भाजपा की आक्रामक रणनीति का हिस्सा है जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता कांग्रेस के मजबूत क्षेत्रों में गांव चलो अभियान के तहत 24 घंटे पार्टी को मजबूत करने में जुटेंगे।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री के गांव चलो अभियान के तहत बुधनी विधानसभा के ग्राम लाड़कुई में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर रात्रि विश्राम करेंगे। गांव चलो अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 9 फरवरी को अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी के ग्राम लाड़कुई में एक दिन और रात यानी कि, 24 घंटे बिताएंगे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान