टीकमगढ़
पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर श्री ललित शाक्यवार,पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, शराब, आदि पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में टीकमगढ़ जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ राहुल कटरे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी क्रम में थाना पलेरा पुलिस द्वारा दिनांक 7.2.24 को निम्न कार्यवाही की गई।
विवरण – थाना पलेरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई के पलेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडीगढ़ मोहल्ला में टीकमगढ़ जिले एवं जिले से बाहर तथा उत्तर प्रदेश के लोगों के द्वारा मिलकर बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। जुआरियों की संख्या अधिक होने से पुलिस लाइन टीकमगढ़ से पुलिस बल प्राप्त कर उक्त मुखविर के बताएं स्थान पर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही की गई। जिससे मौके पर 1,40,210/- रुपए नगद 06 फोर-व्हीलर वाहन एवं 06 टू-व्हीलर वाहन कीमती लगभग 30,75,000/- रुपए एवं 17 मोबाइल कीमती लगभग 63,000/- कुल मसरूका 32,78210/-रुपए का जप्त किया गया।
उक्त कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।
जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी
1-कृष्ण पाल उर्फ केपी यादव उम्र 28 साल निवासी ललितपुर उत्तर प्रदेश
2-भूरा रजक उम्र 28 साल निवासी ललितपुर उत्तर प्रदेश
3- बृजेश यादव उम्र 33 साल निवासी ललितपुर उत्तर प्रदेश
4-मलखान सिंह उम्र 32साल निवासी ललितपुर उत्तर प्रदेश
5-हरेंद्र बालमीक उम्र 42 साल निवासी पलेरा
6-पुष्पेंद्र अहिरवार उम्र 29 साल निवासी जिला छतरपुर
7-अमन खरे उम्र 21 साल निवासी जिला छतरपुर
8-संजय शुक्ला 45 साल निवासी जिला छतरपुर
9-दिनेश खटीक उम्र 32 निवासी जिला पन्ना
10-प्रभु दयाल कुशवाहा उम्र 40 साल निवासी पलेरा
11-प्रमोद मिश्रा उम्र 48 साल निवासी जिला झांसी उत्तर प्रदेश
12- प्रताप राय उम्र 26 साल निवासी पलेरा
13-राहुल खटीक उम्र 28 साल निवासी जिला छतरपुर
14-अनस खान उम्र 35 साल निवासी जिला पन्ना
15-गब्बर लोधी उम्र 30 साल निवासी जिला अशोकनगर
16-पुष्पेंद्र विश्वकर्मा उम्र 38 साल निवासी पलेरा
17-भारत कुशवाहा उम्र 34 साल निवासी जिला छतरपुर
18- परशुराम अहिरवार उम्र 32 साल निवासी जिला छतरपुर
19-नाबालिग बालक
जप्त मसरूका
140210/-रुपए नगद
06 फोर व्हीलर वाहन एवं 06 टू व्हीलर वाहन कुल कीमती लगभग 30,75,000/-रुपए
17 मोबाइल फोन कुल कीमती लगभग 63000/-रुपए

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू