रायपुर
राज्य के शिक्षामंत्री ने कहा कि आत्मानंद स्कूल के नाम पर जो 800 करोड़ का घोटाला हुआ है उसकी जांच की जायेगी साथ ही स्कूल के स्वरूप पर भी सरकार चर्चा कर रही है। ये बातें शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरूवार को विधानसभा में आत्मानंद स्कूलों का मुद्दा उठाये जाने पर ये बातें कही। बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में आत्मानंद स्कूल के नाम पर 800 करोड़ का घोटाला हुआ है, और उसकी जांच कराई जाएगी। मंत्री ने कहा, आत्मानंद स्कूल के नाम पर भारी गड़बड़ी हुई है।
शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार विचार कर रही है कि सभी स्कूलों को एक किया जाए। अगले सत्र से सभी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय को शिक्षा विभाग में मिलाया जाएगा। जिन महापुरुषों के नाम को स्कूल से विलोपित किया गया है ,स्कूल में फिर से उनके नाम लिखे जायेंगे। नाम बदल कर क्षेत्रीय जननायकों के नाम पर ये स्कूल होंगे। इसके साथ ही कलेक्टर की समिति को भंग किया जाएगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय