धार
बटालियन परिसर में दिनांक 18.03.2023 को रोहित काशवानी (भा.पु.से.), सेनानी 34वीं वाहिनी विसबल, धार के निर्देशानुसार तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. श्री विक्रांत सिंह तोमर द्वारा जीवन को तनाव रहित व आनंदमय बनाने हेतु वक्तव्य दिया गया। कार्यशाला में बटालियन के 280 अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया एवं अपनी जिज्ञासाओ का प्रश्न के माध्यम से समाधान किया गया।
उक्त अवसर पर उप सेनानी श्रीमती रचना भदौरिया द्वारा बताया गया कि पुलिस कई बार तनावपूर्ण वातावरण में ड्यूटी करती है तो कुछ जवान इससे अवसाद (डिप्रेशन) का शिकार हो जाते है, जिससे उनके निजी व शासकीय जीवन दोनो पर प्रभाव पडता है, इसी को दृष्टिगत रखते हुये तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम के अंत में सहायक सेनानी श्री सौरभ तोमर द्वारा डॉ. श्री विक्रांत सिंह तोमर को बटालियन परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। एक दिवसीय कार्यशाला में उप सेनानी श्रीमती रचना भदौरिया, सहायक सेनानी श्री सौरभ तोमर सहित बटालियन के समस्त अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू