भोपाल
लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक हुई। दोपहर में हुई इस बैठक में हर सीट पर दो-दो नामों का पैनल बनाया गया। इसके बाद यह नाम कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे गए,जहां से उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।
दिल्ली में कांग्रेस के बार रूम में हुई इस बैठक में मध्यप्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन रजनी पाटिल और दो सदस्यों के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को ही सभी 29 लोकसभा सीटों पर दो-दो नामों का पैनल बना लिया गया और इसके बाद ये नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे गए हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की जल्द ही बैठक होगी, जिसमें पैनल में आए सभी नामों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद पार्टी अपना उम्मीदवारों का ऐलान करेगी।
दो सौ दावेदारों में से बना पैनल
लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश की सभी सीटों से दो सौ से ज्यादा दावेदारों के नाम सामने आए हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल के भोपाल दौरे के दौरान लोकसभा क्षेत्र के प्रभारियों ने वे बायोडाटा उन्हें दिए थे, जिन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। इनके अलावा कुछ दावेदारों ने सीधे तौर पर रजनी पाटिल से मुलाकात कर अपनी दावेदारी जताई थी। इन सभी नामों पर शुक्रवार को होने वाली बैठक में विचार किया गया।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन