- उप मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन सगरा का किया लोकार्पण
- प्रधानमंत्री मोदी 11 फरवरी को झाबुआ आएंगे
- प्रधानमंत्री की अगवानी के लिये मिनिस्टर इन वेटिंग नामित
भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जायेंगी जिससे ग्रामीण क्षेत्र व कस्बे में ही मरीजों का उपचार की सुविधा मिलेगी। उप मुख्यमंत्री ने रीवा के सगरा में 1 करोड़ 84 लाख रूपये लागत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त स्टाफ रहे इसके लिए तेज़ी से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रीवा में निजी पूजी निवेश से कई वर्ष पूर्व सीटी स्कैन, एमआरआई जाँच की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। रीवा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा में शीघ्र ही मेडिकल हब बनेगा और लोगों को इलाज के लिये बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
प्रधानमंत्री मोदी 11 फरवरी को झाबुआ आएंगे
प्रधानमंत्री की अगवानी के लिये मिनिस्टर इन वेटिंग नामित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 फरवरी को झाबुआ आएंगे। प्रधानमंत्री के भ्रमण पर उनकी अगवानी के लिये तीन केबिनेट मंत्रियों को 'मिनिस्टर इन वेटिंग' नामित किया गया है। नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर एयरपोर्ट पर अगवानी करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर झाबुआ हेलीपेड पर वन, पर्यावरण एवं अनूसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान और मुख्य कार्यक्रम स्थल पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सुनिर्मला भूरिया अगवानी करेंगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू