रायपुर
गंज थाना क्षेत्र में तड़के तीन बजे आरक्षक रोहित सलामे ने मंत्री दयाल दास बघेल के स्टेशन रोड स्थित बंगला के गार्ड रूम में सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक आरक्षक 2 बजे ड्यूटी से उतरा था।
बताया जा रहा है कि आरकक्ष ने ब्रश करने के बाद गोली मारकर आत्महत्या किया है। मृतक एक सप्ताह पहले 25 दिन के अवकाश के बाद वापिस आया था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। कंपनी कमांडर नेहरू राम साहू, डीएसपी लाइन निलेश द्विवेदी, आरआइ वैभव मिश्रा तथा गंज थाना प्रभारी आशीष यादव घटना स्थल पर पहुंचकर आरक्षक के शव का पंचनामा करने के बाद पीएम के लिए अस्पताल भेजा दिया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय