रायपुर
राजधानी रायपुर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है और सोमवार को सुबह करीब आठ बजे पूरा शहर 10 मिनट के लिए अंधेरे में डूब गया और अचानक से तेज बूंदाबंदी शुरू हुई 15 मिनट तक बरसते रहे। दोपहर में अचानक से तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।
मौसम विज्ञानी एपी चंद्रा के अनुसार एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से पश्चिम विदर्भ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं, प्रदेश में प्रचूर मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त अपेक्षाकृत गर्म हवा का आगमन लगातार जारी है। यही वजह है कि राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। साथ ही अधिकतम तापमान में 48 घंटे के बाद दो से तीन डिग्री की गिरावट होने के आसार हैं, जबकि इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावनाएं नहीं हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय