छतरपुर
मध्य प्रदेश में पर्यटन स्थलों का आनंद लेने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। बुंदेलखंड के पर्यटन स्थल और शहरों को जोड़ते हुए जल्द नई हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। यह हवाई सेवा दतिया से खजुराहो होते हुए दिल्ली के लिए होगी।
यह हवाई सेवा फ्लाई बिग कंपनी अपना 19 सीटर विमान शुरू करेगी। इसके लिए खजुराहो एयरपोर्ट प्रबंधन को रूट अलॉट हो गया है। दतिया एयरपोर्ट का अभी ऑपरेशन काम चल रहा है। जिसके पूरा होते ही यह सेवा शुरू कर दी जाएगी। सबकुछ ठीक रहा तो लोकसभा चुनाव से पहले ही यह हवाई सेवा शुरू हो सकती है।
अभी बुंदेलखंड में खजुराहो एयरपोर्ट से एक हवाई सेवा मिल रही है। जो खजुराहो से दिल्ली और दिल्ली से खजुराहो के लिए संचालित होती है। दतिया से 19 सीटर विमान की उड़ान शुरू होने से पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा और कॉरपोरेट सेक्टर के प्रतिनिधियों को भी दिल्ली तक जाने के लिए हाई स्पीड सुविधा मिल सकेगी।
हरी झंडी मिलते ही आएगा प्लान
दतिया से अपना 19 सीटर विमान उड़ाने की तैयारी कर चुकी फ्लाई बिग कंपनी को एयरपोर्ट कंप्लीट होने का इंतजार है। एयरपोर्ट की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद रूट प्लान ओपन कर दिए जाएंगे। दतिया से हवाई सेवा शुरू होने के बाद कंपनी अन्य शहरों को भी जोड़ने का प्लान तैयार कर रही है। इसे लेकर वह एयरपोर्ट प्रबंधन से लगातार संपर्क में है।
27 अक्टूर से फिर शुरू होगी इंडिगो की सेवा
इस माह इंडिगो कंपनी ने अपनी उड़ान बंद कर दी थी। जिसे लेकर पर्यटकों और स्थानीय लोगों को निराशा झेलनी पड़ गई । लेकिन उनके लिए खुशी की बात यह है कि इंडिगो कंपनी अपनी एयर बस फिर शुरू करने जा रही है। जिसकी उड़ान 27 अक्टूबर से शुरू होगी। कंपनी ने बुंकिंग लेनी शुरू कर दी है। रूट अलॉट भी किया जा चुका है। फ्लाई बिग और इंडिगो की सेवा शुरू होने से बुंदेलखंड में तीन हवाई सेवाओं की सुविधा लोगों को मिल सकेगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू