अंबिकापुर.
अंबिकापुर जिले में साइबर सेल व मणीपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने फर्जी खाता खुलवाकर ठगी करने वाले एक आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया है।
पीड़ित विजय पाल (27) ने 10 फरवरी को पुलिस को तहरीर दी थी।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसका रिश्तेदार आदित्य महंत एक कंपनी का मैनेजर है। सन् 2022 में उसने कई लोगोंका पंजीयन कर रोजगार दिलाने की बात कही। इसके बाद विजय ने अपना आधार कार्ड, पैने कार्ड और अन्य दस्तावेज देकर अपना ऑनलाइन पंजीयन कराया। पंजीयन के बाद आदित्या महंत से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन विजय पाल का आदित्य महंत से संपर्क नहीं हो सका। 22 जनवरी को गुजरात पुलिस ने विजय पाल एक अन्य व्यक्ति के खाते से रुपये लेनदेन के मामले में नोटिस भेजा। इसके बाद विनय को पता चला कि आदित्य महंत ने उसका फर्जी खात बनाकर उस पर ठगी कर रहा है। इस बैंक अकाउंट से 11 लाख 62 हजार 939 रुपये का लेनदेन किया गया है।
विजय पाल को इस खाते से संबंधित कोई जानकारी नहीं थी। गुजरात पुलिस द्वारा नोटिस भेजने पर विजय पाल को घटना की जानकारी हुई। हालांकि अब पुलिस ने आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय