महू
महू में खंडेलवाल समाज द्वारा वाग्देवी सरस्वती का पूजन कर बसंत पंचमी के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई ।शहर के प्रमुख मार्गो छोटा बाजार मेन स्ट्रीट सांघी स्ट्रीट से होती हुई यह प्रभात फेरी खंडेलवाल धर्मशाला पर आरती के पश्चात समाप्त हुई ।प्रभात फेरी में युवा माता सरस्वती के चित्र को पालकी में रखकर कंधे पर उठाकर चल रहे थे। इस प्रभात फेरी में राजीव खंडेलवाल ,अजय धमानी, गोपाल खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष पीले वस्त्र पहनकर उपस्थित थे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान