रायपुर
शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में व्याख्याता पद हेतु अभ्यर्थियों की चतुर्थ चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 16 फरवरी दोपहर 12 बजे से 19 फरवरी संध्या 05 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाईट के माध्यम से प्रारंभ की जा रही है।
उक्त काउंसिलिंग में व्यापम की परीक्षा परिणाम के अनुसार व्याख्याता पद के 104 अभ्यर्थियों के कटऑफ रैंक की विस्तृत जानकारी विभाग के पोर्टल पर देखी जा सकती है। सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस काउंसिलिंग उपरांत दस्तावेज सत्यापन लोक शिक्षण संचालनालय, इंद्रावती भवन नवा रायपुर में किया जाएगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय