भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, करंज और बादाम के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता सुमुस्कान हीरानंदानी ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। उनके परिजन सुदीपा हीरानंदानी, सुजूही हीरानंदानी और नीरज हीरानंदानी साथ थे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ बालक शिवांश ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा रोपा। सुमोनिका, सुरूचि, सुभावनी तथा अनिल तिवारी और अन्वेष साथ थे।
मुख्यमंत्री चौहान का राज्य युवा नीति लागू करने के लिए आभार मानते हुए तुषारधर द्विवेदी ने पौध-रोपण किया। सर्वदेव कुमार सिंह चौहान और संदीप द्विवेदी, पुष्पराज सिंह चौहान, डॉ. विभोर जैन साथ थे।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन