रायपुर.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यालय ने प्रदेश के लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए एक वॉट्सऐप चैनल लॉन्च किया है. इस वॉट्सऐप चैनल के जरिए छत्तीसगढ़ के लोगों को राज्य की हर जानकारी सीधे-सीधे मिलेगी. अब छत्तीसगढ़ की जनता को मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रदेश की हर जानकारी फौरन मिल सकेगी.
प्रदेश के लोग सीधे वॉट्सऐप के जरिए सीएम विष्णु देव साय से संवाद स्थापित कर सकेंगे. इस चैनल से कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है. इस चैनल के माध्यम से लोग आसानी से अपने विचार और चिंताएं सीएम कार्यालय के साथ शेयर कर सकते हैं
''मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के लिए छत्तीसगढ़ की जनता 'एक परिवार' है और मुख्यमंत्री के साथ संचार के सरल माध्यम वॉट्सएप के जरिए 'छत्तीसगढ़ परिवार' के हर सदस्य से आसानी संवाद करने के लिए राज्य सरकार ने सीजी संवाद नाम से एक आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल शुरू किया है।”
चैनल लिंक https://whatsapp.com/channel/0029VaJ913fDzgTFi7Z4Mw2R यह है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय