October 24, 2026

उत्कृष्ट संरक्षित कार्य संपादित करने वाले 4 रेलकर्मी सम्मानित

बिलासपुर

संरक्षित रेल परिचालन रेलवे प्रशासन की पहली प्राथमिकता है इसके लिए नियमित रूप से संरक्षा से संबन्धित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं इसके साथ ही संरक्षा में सराहनीय योगदान देने वाले संरक्षा प्रहरियों को प्रोत्साहित करने हेतु संरक्षा पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है।
इसी कड़ी में विगत दिनों अपनी ड्यूटी के दौरान हॉट एक्सल की पहचान तथा असामान्य परिस्थिति को भांपते हुये सर्व संबंधितों को सूचना देकर संभावित दुर्घटना को टालने एवं संरक्षित रेल परिचालन में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पॉइंट्समेन बाराद्वार श्री जगदीश प्रसाद, टेक्निशीयन किरोड़ीमल नगर श्री देवकुमार गवेल, टेक्निशीयन रायगढ़ श्री बटेश्वर कुमार तथा ट्रेकमेंटेनर बिलासपुर श्री राजकुमार सूर्या को संरक्षा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने इन चारों कर्मचारियों को इनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा संबन्धित कार्य की सराहना करते हुये संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सभी को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ कार्य करते रहने की शुभकामनायें भी दी गई। इस अवसर पर वरि.संरक्षा अधिकारी श्री अनुराग कुमार सिंह उपस्थित थे।

You may have missed