गाजियाबाद
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी 'रामसेतु' होगा. जी हां! योगी सरकार ने इस मामले में बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, गाजियाबाद नगर निगम ने 10 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड (elevated road) का नाम बदलने का फैसला किया है. यह रोड राजनगर एक्सटेंशन को यूपी गेट से जोड़ता है.
इस संबंध में मेयर सुनीता दयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब इस रोड का नाम 'रामसेतु' रखा जाएगा. मेयर ने बताया कि सड़क पर नए नाम का शिलान्यास किया जाएगा. यह निर्णय जीएमसी की कार्यकारी समिति ने लिया है.
गाजियाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (जीएमसी) के सूत्रों के मुताबिक, यह सड़क समाजवादी पार्टी का ड्रीम प्रोजेक्ट थी. इसका निर्माण कार्य साल 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शासनकाल के दौरान शुरू किया गया था. जब साल 2017 में इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया तो इसका उद्घाटन भाजपा ने किया था.
Ghaziabad Municipal Corporation के अधिकारियों ने बताया कि इस 10 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड (elevated road) के निर्माण पर लगभग 1,147 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. इस रोड के बन जाने से उन हजारों यात्रियों को आने-जाने में काफी सुविधा हो गई है, जो दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा करते हैं.

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल