धार
बदनावर महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रदेश स्तर पर लागू की गई है। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को राशि रूपये 1000 रूपये प्रतिमाह उनके स्वयं के आधार लिंक्ड डीबीटी-इनबैल्ड बैंक खाते में शासन द्वारा जमा की जायेगी ।
इसी उद्देश्य को लेकर जन अभियान परिषद् विकासखंड बदनावर की नवांकुर संस्था विद्याराम बाल विकास सेवा संस्था के सदस्य एवं CMCLDP स्टूडेंटनंदराम खराड़ी द्वारा सेक्टर 01 के ग्राम बीडपाड़ा में लाडली लक्ष्मी योजना के बारे में प्रचार प्रसार कर आवेदन भरवाने में मदद की जा रही है नंदराम जी ने बताया की अभी तक उनके ग्राम में 20 आवेदन लाडली लक्ष्मी योजना के भरे गए एवं 200 महिलाओं के केवाईसी करवाए गए । ग्राम पंचायत के साथी गुड्डा मुनिया, शांतिलाल मुनिया उपस्थित रहे ।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू